ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी रोड में लालढांठ चौराहे पर जेसीबी से स्थाई अतिक्रमण को ढहाया

रिपोर्टर : अजय वर्मा

हल्द्वानी। प्रशासन इन दिनों लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है इस बार प्रशासन ने कालाढूंगी रोड में लालढांठ चौराहे पर जेसीबी से स्थाई अतिक्रमण को ढहाया।

सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत चौराहे चौड़ीकरण अभियान भी चल रहा है। जिसको लेकर पूर्व में भी अतिक्रमण चिन्हित किया गया था।

स्थाई अतिक्रमण करने वालों को अपना अतिक्रमण तोड़ने के लिए समय भी दिया गया था लेकिन समय पूरा होने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

 आज प्रशासन ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण तोड़ने का अभियान शुरू किया है साथ ही नए अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई भी चल रही है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन CE2CT-2026 का भव्य शुभारंभ

You missed

error: Content is protected !!