हल्द्वानी में सशक्त व्यापार व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन व्यापारियों को जोड़ने की कही बात 

रिपोर्टर : अजय वर्मा  

हल्द्वानी। सातवें व्यापार मंडल के रूप में अस्तित्व में आने वाले सशक्त व्यापार मंडल ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए पूरे प्रदेश भर में व्यापारियों के हितों के लिए अपने एजेंडे को भी प्रस्तुत किया।

  दरअसल पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री भवन भट्ट ने बताया कि जिस तरह से व्यापार मंडल सिर्फ चाटुकारिता और अधिकारियों की गणेश परिक्रमा में लगे रहते हैं।

उससे व्यापारियों का भारी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों के हितों के लिए उन्हें सशक्त व्यापार उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना करने का निर्णय लेना पड़ा ।

प्रदेश के दोनों मंडलों में कार्यकारी सदस्यों को जिम्मेदारी देने के बाद अब प्रदेशभर में व्यापारियों को जोड़ा जाएगा।

वहीं बाजारों में भीख मांगने वाले लोगों के लिए आश्रय केंद्र बनाए जाएंगे और उनके लिए रहने खाने पीने की भी व्यवस्था की जाएगी।

व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भुवन भट्ट ने कहा कि व्यापार मंडलों के गलत निर्णय लेने के वजह से व्यापारियों को आज नैनीताल रोड में कारोबार मे नुकसान हो रहा है।हल्द्वानी : व्यापार मंडल ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

आज महिला व्यापारी व्यापार के क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है।

महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिलवाकर मातृशक्ति को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेते हैं।

आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल हमारे पहाड़ के व्यापारियों के पलायन को रोकने के लिए लघु उद्योग और उद्योग स्थापना करने के लिए सरकार से प्रयास करेंगे ।

सरकार द्वारा वर्तमान में जो योजना पहाड़ के लोगों के लिए चलाई जा रही है उसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को नहीं मिल रहा है।

हमारा संगठन क्षेत्रीय लोगों को सरकार द्वारा चलाएं चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर वे लोगों को रोजगार के लिए प्रेरित करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.