ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही कस्टमर के बैग से 3 तोले के सोने के हार में हाथ साफ कर महिला हुई फरार

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने किया मामले का खुलासा और महिला को सोने के हार संग किया गिरफ्तार

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। विकास जोशी निवासी पंचवटी कालोनी करायल हल्द्वानी द्वारा दिनांक 14/10/2024 को अपनी पत्नी जो कि एक ब्यूटी पार्लर पंचवटी कालोनी हल्द्वानी में अन्न प्रासण के कार्यक्रम हेतु तैयार होने गयी थी, तथा अपने साथ जेवरात भी ले गयी थी, जहाँ से अज्ञात महिला द्वारा जेवरात सोने का हार चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिदके आधार FIR नं0- 362/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी का अनावरण किये जाने के निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव के नेतृत्व में  दीपक बिष्ट प्रभारी टीपी नगर व पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से चोरी में लिप्त महिला का पता लगाकर अभियुक्ता को चोरगरिया रोड़ उपखनिज निकासी गेट नन्धौर द्वितीय के सामने से मय वाहन स्कूटी नं0 UK04AG 2603 के उसके द्वारा चोरी किये गये सोने के हार के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व में चोरी के 7 अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार अभियुक्ता –

जसलीन कौर उर्फ प्रीति पुत्री श्री मनोहर सिंह निवासी आवास-विकास विवेकानन्द स्कूल के सामने, थाना – हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल उम्र- 21 वर्ष,

बरामदगी –
एक अदद पीलीधातु की गले की हार (कीमती करीब तीन लाख रूपये) व वाहन स्कूटी नं0- UK04AG 2603

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.