जमरानी बांध से पेयजल और सिंचाई की समस्या होगी दूर, पर्यटन के जरिए भीमताल क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार : विधायक कैड़ा

हल्द्वानी। बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है,जमरानी बांध के मंजूरी मिलते ही भीमताल ब्लॉक के सिचाई विभाग के गेस्ट हॉउस जमरानी विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर ख़ुशी व्यक्त की।

इस मौके पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट केंद्रीय सिचाई मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी व सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से जमरानी बांध का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।

विधायक ने कहा 48 से 50 साल से लाखों लोगों को पेयजल व सिंचाई के संकट को दूर करने वाली बहु प्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है।

कैड़ा ने कहा काठगोदाम से 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में मेरी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के गौला नदी पर जमरानी बांध 130.6 मीटर की ऊंचाई पर निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से डेढ़ लाख हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होना है।

हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है, 90-10 के अनुपात में सबपरियोजना बनने मे हमारी सरकार ने सहर्ष स्वीकृति दी गयी।

विधायक कैड़ा ने कहा जमरानी बांध के बनने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां तेजी से बढ़ेगी यहां भी साहसिक पर्यटन स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा !

विधायक कैड़ा ने जमरानी बाध निर्माण के दौरान भी स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे! विधायक ने कहा स्थानीय लोगो को वरियता के आधार पर नौकरी मै आरक्षण मिले। इस बारें में सरकार से मांग करुँगा!

नित्यानंद भट्ट,राजू पलडीया,चिराग बोरा, आनंद बल्ल्भ भट्ट, हरीश कोटलीयाँ, नारायण दत्त, भास्कर पांडेय, तारा दत्त, गणेश पांडेय, पंकज महरा, निखिल महतोलिया, महेश बेलवाल, योगल सम्मल, डीके शर्मा मुरलीधर, सहित आदि लोग मौजूद रहे!

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को मिलेगी गति, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.