नीरज हत्याकांड का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा,ऑटो चालक गिरफ्तार,हत्या के आरोपी के कब्जे से लूटा गया पर्स-मोबाइल  बरामद

हल्द्वानी।  निवासी नीरज हत्याकांड की उधम सिंह नगर पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है 31अक्टूबर की सुबह थाना किच्छा इलाके में हुई सिडकुल कर्मी नीरज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एसओ जी और थाना पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या आरोपी के कब्जे से लूटा गया पर्स-मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया हैं।

शनिवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी मणि कांत मिश्रा ने बताया कि 31अक्टूबर की सुबह ग्यारह बजे देवल चौड हल्द्वानी निवासी 36 वर्षीय नीरज पंत का सड़ा-गला शव गांव नारायणपुर स्थित एक गहरे गढ्ढे से बरामद हुआ था।

प्रथम दृष्टया वारदात हत्याकांड की ओर इशारा कर रही थी।
जिसके पर्दाफाश के लिए तत्काल एसओजी व थाना किच्छा पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जब पुलिस ने खेड़ा बस्ती वार्ड-19 निवासी चंदन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तो पहले आरोपी खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करने लगा।

जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई। तो हत्यारोपी ऑटो रिक्शा चालक निकला और पूछताछ में बताया कि 29 अक्टूबर की रात्रि करीब दो बजे उसने सिडकुल कर्मी नीरज पंत को रिक्शा में बैठाया और अत्यधिक शराब पीने के कारण उसके साथ लूटपाट किए जाने की योजना बनाई।

घटना को अंजाम देने के लिए वह नशे की हालत में ही नीरज को नारायणपुर गांव की सूनसान मार्ग पर ले गया और जैसे ही लूटपाट की कोशिश की। वैसे ही सिडकुल कर्मी ने हाथापाई शुरू कर दी।

आवेश में आकर उसने नजदीक पड़ी पेड़ की मोटी टहनी से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या की और बाद में जेब में रखा पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गया । पुलिस ने हत्यारोपी ऑटो रिक्शा चालक को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.