ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जहां देखा जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्ती थी।

अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई जहां ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की और आ रही थी जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी।

टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जहां हादसे में 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी पवलगढ़ और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह निवासी की दर्दनाक मौत हुई है।

जबकि मृतक कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई है.इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  शटडाउन से पहले 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया विद्युत कर्मचारी, करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

You missed

error: Content is protected !!