गोवर्धन पूजा अनुकूल महा महोत्सव एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन

इस्कॉन रामनगर द्वारा कल अग्रवाल सभा भवन में “गोवर्धन पूजा अनुकूल महा महोत्सव एवं दीपदान महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रमे विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरिनाम संकीर्तन और मंगल आरती के साथ हुआ, जिसमें भक्तों ने भगवान के नामों का जप और गान किया, जिससे पूरे भवन का वातावरण भक्तिमय हो गया।

तत्पश्चात गोवर्धन लीला का मंचन किया गया, जिसमें श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाने की कथा को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति और प्रेरणा से भर दिया और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का महत्व समझाया।

इसके पश्चात, दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अनूठे अनुष्ठान में, भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और चारों ओर रोशनी का वातावरण बना दिया, जो समर्पण और आस्था का प्रतीक बना।

इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने अपनी सहभागिता दिखाई और प्रेमपूर्वक दीपों का प्रज्ज्वलन किया।

कई वरिष्ठ अतिथि के रूप में श्री पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री भगीरथ लाल चौधरी,नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी जी,बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय डॉबी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट,विनय जिंदल  ने अपने विचार प्रस्तुत किए और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भक्तों को संदेश दिया कि गोवर्धन पूजा न केवल हमारे आस्था का प्रतीक है बल्कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है।

इस्कॉन रामनगर के अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में भक्ति की भावना और सेवा का संस्कार विकसित करने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण से हुआ, जहां सभी भक्तों ने भगवान के प्रसाद का आनंद लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.