सरोवर नगरी नैनीताल में प्रतिष्ठित होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों को ठगने का मामला सामने आया।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सरवर नगरी नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित होटल की फर्जी वेबसाइड बनाकर पर्यटकों को ठगने का मामला सामने आया है।

होटल स्वामी की ओर से कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

होटल चन्नी राजा के स्वामी रमनजीत सिंह ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कहा है कि बीते कुछ समय से उनके होटल की अज्ञात लोगों ने फर्जी वेबसाइड बना ली है।

जिसमें एडवांस बुकिंग कर अब तक पर्यटकों से लाखों रुपये ठग लिए हैं जिसकों लेकर रोजाना पर्यटकों के फोन उनके होटल में आ रहे हैं ।

रमनजीत सिंह के मुताबिक वह पूर्व में भी वह साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं जिसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसकी जांच साइबर सेल करेगी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.