ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा के सल्ट में सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा 

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। सल्ट से सुबह-सुबह दुखद खबर सामने आ रही है। गढ़वाल मोटर्स की बस मार्चुला के पास सड़क हादसे का शिकार हुई है। जिसमें 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

फिलहाल किसी भी अधिकारी से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। मौके पर एसडीएम सल्ट संजय कुमार, थाना प्रभारी सल्ट,सीओ रामनगर समेत सभी प्रशासनिक अमला मौके पर रवाना हो गया है।

बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से भरी हुई थी सभी यात्री छुट्टी मनाकर वापस लौट रहे थे कि सुबह के समय बड़ा हादसा हो गया।

स्थानीय लोगो से जो सूचना मिली है उसके मुताबिक बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है कई यात्री घायल हुए है।

तत्काल सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है कई घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें :  Instagram Reel ने खोल दी 10 लाख की चोरी की पोल! सालभर बाद घरेलू सहायिका गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद

You missed

error: Content is protected !!