मांडाखाल–पाबौ मार्ग पर ब्रेक फेल हो गया बस में करीब 34 यात्रीओं की सांसे अटकी 

पौड़ी। बस ड्राइवर की सूझ बूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया दरअसल देहरादून से पौड़ी जिले के बीरोंखाल क्षेत्र जा रही यात्रियों से भरी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (बस संख्या– UK07PA 4252) का अचानक पौड़ी जिले के मांडाखाल–पाबौ मार्ग पर ब्रेक फेल हो गया बस में करीब 34 यात्री सवार थे।

जिस पर बस ड्राइवर की सूझबूझ ने यात्रियों की जान बचा ली और बस को जैसे तैसे किनारे पर रोका जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगो का आरोप है कि परिवहन निगम की कई खटारा बस सड़को पर दौड़ रही है जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

वहीं डीएम पौड़ी में परिवहन निगम को निर्देश दिए हैं कि बसों को यात्रा रूट पर भेजने से पहले तकनीकी खामी जांच लें जबकि सड़को पर अगर अनफिट बसों से आवाजाही हो रही हैं कड़ी कार्यवाही की जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.