काठगोदाम पुलिस ने 2 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद मीणा द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

 चैकिंग अभियान में थानाध्यक्ष काठगोदाम  दीपक बिष्ट के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार एवम् पुलिस टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 16.11.2024 को एक मोटरसाइकिल संख्या UK04L4497 के चालक कन्नू गिरी पुत्र हरीश गिरी निवासी दमुवाढ़ूंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल
तथा एक स्कूटी UK06Q6441 के चालक अमन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी टीडीसी कॉलोनी हल्दी फूलबाग थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर को नशे शराब में मदहोश होकर वाहन चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम में रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर एमवी एक्ट के अंतर्गत दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : स्वर्गीय एनडी तिवारी की जयंती पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी से की मुलाकात
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.