ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर बिना अधिकारियों की उपस्थिति में हॉटमिक्स का चल रहा कार्य,कंपनी की मनमानी से हो रहा हॉटमिक्स।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत/द्वाराहाट।  द्वाराहाट विधानसभा के राष्ट्रीय राजमार्ग 109 मे द्वाराहाट से चौखुटिया के बीच इन दिनों हॉटमिक्स का कार्य चल रहा है।

वही बिना विभागीय अधिकारियों की देखरेख मे डामरीकरण का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।

बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 109 मे लगभग 25 किमी दूर लगे हॉटमिक्स प्लांट से डामरीकरण सामग्री खुले ट्रक में लाई जा रही है न प्लांट में कोई टेंप्रेचर नापने वाला विभागीय अधिकारी है और न ही कार्य स्थल पर दिखाई दिया।

उधर जब विभागीय जेई से दूरभाष पर बात की गई, तो उनका कहना है कि कार्य कर रही कंपनी को विभाग द्वारा पत्र भेजा गया है कि बिना मानक पूरे किये आप डामरीकरण का कार्य नहीं करेंगे।

इसके बाद भी अगर कार्यदाही कम्पनी कार्य करती हैं तो उस कार्य का भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जाएगा।

वही इस बारे मे विभागीय सहायक अभियन्ता से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि हॉटमिक्स का कार्य चल रहा है।

कार्य स्थल व हॉटमिक्स प्लांट पर विभाग के जेई मौजूद है। जबकि ना तो कार्य स्थल पर कोई जेई मौजूद था और ना ही हॉटमिक्स प्लांट पर, फिर भी कार्य कर रही कम्पनी धड़ल्ले से डामरीकरण का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.