हल्द्वानी।  जिले के विभिन्न नदियों में इस वर्ष खनन चुगान कार्य शुरू होने से पूर्व इस कार्य में चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस संबंधी औपचारिकताएं करना प्रारंभ कर लिया जाय।

 उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परिवहन विभाग व वन निगम के साथ ट्रांसपोर्टर एवं डंपर चालकों के साथ बैठक कर लें। जिलाधिकारी

दाबका नदी में अगले सप्ताह से खनन चुगान का कार्य प्रारंभ होगा।
वाहन की कुल भार क्षमता के अनुसार वाहन में खनन सामग्री परिवहन हो इस हेतु वन विभाग ओटोमेटिक सिस्टम और आधुनिक तकनीकी का उपयोग करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करे।

जिला खनिज समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में संपन्न हुई।

बैठक में वर्तमान वर्ष में जिले के गोला, नंधौर कोसी एवं दाबका नदी में होने वाले खनन चुगान की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए जानकारी ली गई। तथा अधिकारियों को सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में वन निगम से आए प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया कि गोला नदी में खनन प्रारंभ करने हेतु प्रक्रिया गतिमान है।पंजीकरण हेतु 1600 आवेदन वितरित किए गए हैं। अभी तक 168 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिन्हें परिवहन विभाग को वाहन फिटनेस हेतु भेजे जा रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने एटीएस फिटनेस सेंटर व परिवहन विभाग में की जा रही वाहनों की फिटनेस की जानकारी ली।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा रोड सेफ्टी के तहत वाहनों का फिटनेस होना अत्यंत आवश्यक है इस हेतु परिवहन विभाग समय समय पर ओचक वाहनों का निरीक्षण कर फिटनेस देखें विशेष रूप से पुराने वाहनों को।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन जिन स्थानों में खनन कार्य होना है,उन स्थानों में बाहरी क्षेत्र से आने वाले मजदूरों का सत्यापन का कार्य पुलिस विभाग मौके पर ही जाकर करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि वाहनों में ओवर लोडिंग को रोके जाने हेतु संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करे।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न स्थानों में रिवर ड्रेजिंग के संबंध में पूर्व में तैनात की गई संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के संबंध में भी जानकारी ली।

जिस संबंध में अवगत कराया कि जिले के बेतालघाट कालाढूंगी,धारी ओखलढुंगा में रिवर ड्रेजिंग हेतु समिति द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है आगे की कार्यवाही गतिमान है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के दृष्टिगत जिन स्थानों में ड्रेजिंग का कार्य करने हेतु समिति द्वारा सुझाव दिए गए हैं उन्हीं स्थानों में ड्रेजिंग प्रारंभ किया जाय।इस हेतु अपर जिलाधिकारी मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर लें।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगड़ी,प्रकाश आर्या,अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान,एस पी सिटी हरबंस सिंह संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल,उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा,जिला खान अधिकारी ताजवर सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, पहाड़ी आर्मी का ऐलान—18 अक्टूबर से हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.