वाहन चैकिंग के दौरान हेडाखान क्षेत्र में 03 युवकों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे में धुत्त चालकों की स्कूटी भी सीज व DL निरस्तीकरण की हुई कार्यवाही 

नैनीताल। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाने एवम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना व यातायात प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

आज  डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में  विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम व पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम – हैड़ाखान रोड पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान 03 स्कूटी चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके वाहन सीज कर चालकों को गिरफ्तार किया गया। उनके DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.