नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के हिंदी विभाग के शोधार्थी अरविन्द कुमार को भारतीय शिक्षण मण्डल युवा आयाम द्वारा विजन फॉर विकसित भारत – विविभा 2024 शीर्षक से आयोजित राष्ट्रीय शोधार्थी कंन्फ्रेंस में प्रतिभाग करने और राष्ट्रीय स्तर पर इंदिरा गाँधी मुक्त विश्वविद्यालय की पूर्व प्रति उपकुलपति प्रोफेसर सुमित्रा कुकरेती द्वारा सम्मानित होने पर उनके शोध निर्देशिका तथा हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो निर्मला ढैला बोरा के साथ – साथ विभाग के सभी प्राध्यापकों नें प्रसन्नता व्यक्त की।

शोधार्थी अरविन्द कुमार की इस उपलब्धि को हिंदी विभाग तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय की विशेष उपलब्धि बताते हुए प्रो निर्मला ढैला बोरा नें कहा की अरविन्द कुमार की यह उपलब्धि अन्य शोधर्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगी। 

ग्राम बरामऊ, सोरांव, प्रयागराज निवासी  अरविन्द कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर साम्मनित होने पर उनके माता – पिता तथा ग्रामवासियो नें खुशी व्यक्त करते हुए अरविन्द कुमार को अपने गॉव का गौरव बताया ।

राष्ट्रीय शोधार्थी कॉन्फ्रेंस विविभा 2024 का तीन दिवसीय आयोजन जी. एस. टी. यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में 15- 16-17 नवम्बर 2024 को किया गया था।

जिसका उदघाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत  नें किया।

कॉन्फ्रेंस में वक्ता के रूप में नोबल पुरस्कार प्राप्त  कैलाश सत्यार्थी, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद, नौ सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, सोलर मैन ऑफ़ इण्डिया प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी विचारक श्री इन्द्रेश कुमार, योगागुरु बाबा रामदेव, श्री मनमोहन वैद के साथ – साथ विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति तथा आई. आई. टी. के निदेशक रहें।

इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से चुनें गए 1200 शोधर्थियों सहित कुल लगभग 2000 विद्वानों नें प्रतिभाग किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.