भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी की 107 वीं जयंती  पार्टी कार्यालय तल्लीताल में धूमधाम से मनाई गई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री,भारत रत्न, लौह महिला स्व.इंदिरा गांधी जी की 107 वीं जयंती  पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा स्व.इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।

नैनीताल : नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व.इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती मनाई गई धूमधाम से

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने लौह महिला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके द्वारा श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान के दो हिस्सों में बांटना, ऑपरेशन मेघदूत के द्वारा सियाचिन पर कब्जा हो या 1974 में परमाणु परीक्षण करके दुनिया को हैरान करना आदि देशहित के कार्यों के लिए देशवासी सदैव स्व. इंदिरा गांधी जी को को हमेशा याद करेंगे।
इस अवसर पर डा.भावना भट्ट, सावित्री सनवाल, मोहन कांडपाल,जे.के.शर्मा,धीरज बिष्ट,मुकेश जोशी, विमल चौधरी, राजेन्द्र मनराल,नासिर भाई, कनक साह,,बंटू आर्या,कैलाश अधिकारी,सुखदीप सिंह आनंद जयंत उप्रेती, योगेश बोरा,विनोद परिहार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सभी 70 सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.