चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 1 व्यक्ति को 110 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 110 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

दिनांक 19-11- 2024 को थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र उम्मेद राम पुत्र हयात राम निवासी नलई, थाना सितारगंज,जिला उधम सिंह नगर, उम्र 36 वर्ष के कब्जे से कुल 110 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.