कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी में जमकर काटा हंगामा, छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित करने के लेकर आक्रोशित छात्रों ने कुमाऊँ यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा काटा। इस बीच कुछ छात्र नेता कुमाऊँ यूनिवर्सिटी की छत पर चढ़ गए।नैनीताल : छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने जमकर काटा हंगामा, दी आत्मदाह की चेतावनी

वहां मौजूद पुलिस बल ने छत पर चढ़े छात्र नेताओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आक्रोशित छात्र नही माने।इस बीच कुमाऊँ यूनिवर्सिटी प्रांगण में मौजूद छात्रों के साथ पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

हंगामा कर रहे छात्रों का कहना है कि अगर ही छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित नही की गई उन्हें आत्मदाह के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

वही उमा शंकर तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हम जैसे छात्र नेताओं को आतंकवादी समझकर रोका जा रहा है।नैनीताल : छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने जमकर काटा हंगामा, दी आत्मदाह की चेतावनी

हमने भी एमपीजी महाविद्यालय को बंद कर दिया हम लोगों ने तमाम चीज कल जो प्रैक्टिकल था बच्चों का वह भी रोक दिया गया। 

कॉलेज में कोई काम नही होंगा और कुमाऊनी यूनिवर्सिटी को भी बंद करवा देंगे वही क्राइम ब्रांच हरबंस सिंह ने कहा छात्र संघ चुनाव लड़ने वाले बच्चे है। यूनिवर्सिटी में आए हैं।

वह चाह रहे हैं कि उनका कुलपति कुलसचिव से मुलाकात हो जाए उसके लिए लगातार प्रयास करते हैं उसके लिए मैसेज कराया गया हमारे द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से अगर वह लोग आते हैं तो उसकी बात कर दी जाएगी।

नैनीताल : छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने जमकर काटा हंगामा, दी आत्मदाह की चेतावनी

संजय पंत कहना है कि जब तक मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। तब तक विश्व विद्यालय स्तर पर कोई भी निर्णय लिया जाना सम्भव नही है माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के पश्चात ही इसपर आगे निर्णय लिया जाएगा। 

उच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी।
घटना स्थल पर मौजूद है पुलिस प्रशासन,दमकल विभाग के कर्मचारी और कुमाऊं यूनिवर्सिटी के अधिकारी शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, गैरसैंण विधानसभा में करेंगे आत्मदाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.