ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शनिवार (23 नवंबर) सुबह 8 बजे से जारी है। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A. ब्लॉक के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है, जो अपनी सत्ता को बनाए रखना चाहता है।

वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन मौजूदा सरकार से सत्ता हासिल करना चाहता है। राज्य में चुनाव दो चरण में 13 और 20 नवंबर को हुए थे। कुल 81 सीटों में से 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ था।

आज के नतीजे तय करेंगे कि राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाला I.N.D.I.A गठबंधन बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA से मिल रही कड़ी चुनौती के बावजूद सत्ता में बना रहेगा या नहीं।राजनीतिक नेताओं को उत्सुकता से रिजल्ट का इंतजार है। चुनाव आयोग के मुताबिक, डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। जबकि रुझान सुबह 9 बजे तक आने शुरू होंगे।

राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाली I.N.D.I.A. और BJP के नेतृत्व वाले NDA के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला देखने को मिला। फिलहाल राज्य में सत्तारूढ़ JMM फिर से सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहा है। जबकि BJP सत्ताधारी गठबंधन से सत्ता छीनने की कोशिश में है।

साल 2019 के विधानसभा चुनावों में I.N.D.I.A. और NDA के बीच मुकाबला कांटे का रहा था। उसमें JMM ने 30 सीटें जीतीं और BJP को 25 सीटें मिली थी। जबकि 2014 में उसे 37 सीटों पर जीत मिली थी। JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन 47 सीटों के साथ आसानी से बहुमत हासिल करने में सफल हुआ था।

यह भी पढ़ें :  राजधानी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार हमलावर फरार

You missed

error: Content is protected !!