अल्मोड़ा। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में संजय पाण्डे के प्रयासों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल्द ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगी।

इससे न केवल अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं नियमित होंगी, बल्कि मरीजों को सही समय पर जटिल बीमारियों का निदान भी मिल सकेगा।

यह बदलाव न केवल डेंगू और अन्य बीमारियों के इलाज में मददगार साबित होगा, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को एक नया आयाम देगा।
संजय पाण्डे के प्रयासों की झलक
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति:
लंबे समय से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी थी, लेकिन संजय पाण्डे के अथक प्रयासों से अब यह समस्या समाप्त हो रही है। रेडियोलॉजिस्ट के जुड़ने से यहां नियमित अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें सुनिश्चित होंगी।

डेंगू मरीजों के लिए विशेष सुविधा:
संजय पाण्डे के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स चढ़ाने और जांच की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इससे मरीजों को हल्द्वानी या अन्य मैदानी क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बच्चों के इलाज के लिए PICU बहाल:
बंद पड़े पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) को भी संजय पाण्डे की पहल से पुनः चालू कर दिया गया है। अब छोटे बच्चों को बेहतर और तत्काल इलाज मिल सकेगा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के प्रयास:
न्यूरोसर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन की नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रशासन और उच्च अधिकारियों से लगातार संवाद हो रहा है, स्वास्थ्य सुधारों मैं बदलाव एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें लगातार ही सुधार की गुंजाइश रहती है,

संजय पाण्डे का दृष्टिकोण
संजय पाण्डे ने कहा, “मेरा सपना है कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड का सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बने। मेरी कोशिश है कि कोई भी मरीज इलाज के अभाव में अपने जीवन की लड़ाई न हारे।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.