ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 322 वाहनों के किए चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की वाहन संचालकों को दी चेतावनी

मार्चुला में घटित सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर तत्काल संज्ञान लेते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिलेभर में वृहद स्तर पर ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के सभी अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

यह अभियान विशेषकर यात्री वाहनों(बसों, टैक्सी) की व्यापक रूप से चेकिंग कराकर ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के विरुद्ध विधिक चलानी कार्यवाही करने के उद्देश्य से हरबंस सिंह एसपी ट्रैफिक/क्राइम नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में *दिनांक 10.11.2024 से 15 दिवस के लिए चलाया गया।

ओवर लोडिंग अभियान के दौरान पुलिस कार्यवाही में

▪️कुल चालान–322

▪️बसों के–33 चालान 01 सीज किया गया।

▪️कार/टैक्सी/मैक्स के–289 चालान, 05 सीज किए गए।

अभियान का उद्देश्य

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि की रोकथाम करने तथा यातायात नियमों का पालन कराए जाने को प्राथमिकता प्रदान करना है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जा रही हैं। जनपद के सभी वाहनों (विशेषकर यात्री वाहन) के संचालकों को सूचित किया जाता है कि यातायात नियमों के अनुसार ही वाहनों का संचालन किया जाए।

किसी भी यात्री वाहन की लापरवाही से यदि सड़क दुर्घटना होती है अथवा उसमें जनहानि होना प्रकाश में आता है, तो संबंधित वाहन स्वामी ओर चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे : कैबिनेट मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.