कालाढूंगी पुलिस ने 2 शराव्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी  पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में दौराने चैकिंग
2 अलग अलग मामलों में 2 व्यक्तियों के कब्जे से 83 पाउच अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है।

1- कनकपुर रोड मुर्गी फार्म से 100 मीटर पहले बैलपडाव से अभियुक्त सुरजीत सिह पुत्र पाला सिह निवासी अमीचन्द टाण्डा बन्नाखेडा थाना बाजपुर जिला उधमसिहनगर उम्र- 36 वर्ष को एक प्लास्टिक के कट्टे में 52 पाउच अवैध अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 120/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया।

2- आज दिनाक- 27-11-2024 को दौराने चैकिंग से रामपुर चकलुवा से अभि0अशोक कुमार पुत्र दल बहादुर निवासी- रामपुर चकुलवा थाना -कालाढूंगी, उम्र 36 वर्ष को एक प्लास्टिक के कट्टे में 31 पाउच अवैध अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 121/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.