नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर ताकुला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए खाई की तरफ लटक गई।

गनीमत रही कि वाहन सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी नरेंद्र साह गुरुवार शाम कार से हल्द्वानी से नैनीताल आ रहे थे।
ताकुला के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई और खाई की ओर लटक गई।

राहगीरों ने उन्हें वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि कार सवार सुरक्षित हैं। क्रेन की मदद से कार निकाल ली गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.