सरस मेले के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने की बैठक

हल्द्वानी। एमबी इन्टर कालेज प्रांगण में हल्द्वानी 25 दिसम्बर से 3 जनवरी 2025 तक होने वाले सरस मेले के सफल आयोजन हेतु कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

राष्टीय आवीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखण्ड ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सरस आजीविका मेले की तैयारियो के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले सफल संचालन हेतु समिति और नोडल अधिकारी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा सम्पूर्ण मेला अवधि में कार्य किया जायेगा मेले के सफल संचालन हेतु समिति उत्तरदायी होगी।
उन्होंने मेला के आयोजन के दौरान पेयजल,शौचालय, पार्किंग, अग्निशमन, विद्युत,स्वच्छता सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिशा निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि आयोजित दस दिवसीय सरस मेले में लोक सांस्कृतिक एवं विविध संस्कृति का आकर्षण रहेगा। साथ ही उत्तराखंडी खानपान व व्यंजन के स्टाल,उत्तराखंडी परिधान,विभिन्न राज्यो के स्वयं सहायता समूहों के साथ ही विभागीय स्टॉल लगाये जायेंगे साथ ही प्रतिदिन संध्या को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी।
बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, आरटीओ गुरदेव सिह, मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला अर्थसंख्याधिकारी एमएस नेगी, डीओ पीआडी प्रतीक जोशी आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.