हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 नवम्बर शनिवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी 30 नवम्बर (शनिवार) को अपराह्न 11ः15 बजे हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 12ः15 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे। 

मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 12ः20 से 1 बजे के मध्य लोनिवि,ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की समीक्षा एफटीआई सभागार मे करेंगे।

इसके उपरान्त 1 बजे से 1ः20 के मध्य नवनिर्मित सिटी पार्क का अवलोकन तथा 2ः45 बजे से 3ः45 बजे तक इण्डियन मेडिकल एसो. द्वारा आयोजित उत्तराकॉन 2024 के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

 मुख्यमंत्री धामी सायं 4 बजे एफटीआई हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ में अफीम सप्लाई का भंडाफोड़, मामी-भांजा 1.104 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.