ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

 देहरादून। मसूरी स्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रोफेसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जज की बेटी के साथ प्रोफेसरों ने की छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां उत्तरप्रदेश के जिले में बतौर अतिरिक्त जिला जज तैनात हैं। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपनी क्लास से लौट रही थी।

इस दौरान प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए बतमीज़ी करने लगे। इस दौरान मौके पर लॉ डिपार्टमेंट, प्रोफेसर अमन गौतम, शालिनी सक्सेना, निमिषा सिंह और डीन आशीष वर्मा भी मौजूद थे।

कॉलेज से निकलवाने की धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने आरोपी प्रोफेसर का विरोध किया। इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य प्रोफेसर ने मिलकर पीड़िता के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

छात्रा छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसरों ने उसे यूनिवर्सिटी से निकलवाने की धमकी देने के साथ ही अश्लील हरकतें करते हुए गाली देने लगे।

 पुलिस ने डीन समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि जिस दिन छात्रा के साथ यह घटना हुई उस दिन संस्थान में प्रोफेसरों के बीच मारपीट भी हुई थी।

मारपीट मामले में भी गुरुवार को एक महिला प्रोफेसर और पुरुष प्रोफेसर के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण

You missed

error: Content is protected !!