उत्तराखंड सरकार की तरफ से जल्द ही प्रदेश में 3600 से अधिक पदों पर बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है। जिसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लोगो को संबोधित करते हुए मंगलवार यानी की 28 मई 2024 को दी है और कहा है की उत्तराखंड में जल्द ही 3600 से अधिक बेसिक शिक्षकों के पदों को भरने के लिए आदेश जारी कर दिये गए है।

अगर आप भी उत्तराखंड में बेसिक शिक्षक के पदों पर भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्राप्त करना चाहते है, तो आप सभी इच्छुक अभ्यर्थी हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और उत्तराखंड में निकलने वाली सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती होने के लिए सभी जानकारी प्राप्त करे

28 मई 2024 को उत्तराखंड के वर्तमान शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड राज्य में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 3600 से अधिक पदों पर बेसिक शिक्षक के पदों को भरने के लिए निर्देश जारी कर दिये है। जिसके लिए जल्द ही शिक्षा निदेशक इन रिक्त पदों को भरने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा।

उत्तराखंड के वर्तमान शिक्षा मंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा है कि जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में बेसिक शिक्षकों के पदों को भरने के लिए अपना आवेदन किया था, उन्हें फिर से नए सिरे से आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है। उनके आवेदन की प्रकिया को पहले से ही स्वीकार कर दिया जायेगा।

बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता

बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए नए सिरे से पात्रता और मापदंड तैय किये गए है। बेसिक शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थीयों के पास 2 वर्ष का D.El.Ed, इसके अलावा विशेष शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा और 4 वर्ष का B.El.Ed किये हुए अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती होने के लिए अपना आवेदन कर सकते है।

इसके अलावा दूसरे राज्य से मान्यता प्राप्त संस्थान से जिन अभ्यर्थीयों ने D.El.Ed और अन्य शैक्षिक योग्यता पूरी की हो, वह भी इन बेसिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड में निकलने वाली 3600 से अधिक बेसिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने के लिए विज्ञापन जल्द जारी किया जायेगा। उम्मीद जताई जा रही है की जल्द ही इन पदों को भरने के लिए आवेदन प्रकिया शुरू की जायेगी।

आपकी जानकारी के लिए हम आप सभी इच्छुक अभ्यर्थीयों को बताना चाहेंगे की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही नियमावली के आधार पर उत्तराखंड राज्य में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 3600 से अधिक पदों पर बेसिक शिक्षक के पदों को भरने के लिए निर्देश जारी किये है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.