जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक बनाने की मांग मुखर

चम्पावत। जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक बनाने की मांग मुखर होती जा रही है। इस संबंध में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने डीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा।

तीन दिन में मांग पूरी नहीं करने पर सीएम आवास कूच करने का ऐलान किया। सोमवार को प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि कलक्ट्रेट पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पंचायत संगठन एक वर्ष से अधिक समय से त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन उनकी मांग नहीं मानी।

अब सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बना दिया। लेकिन प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के साथ फिर से अन्याय किया जा रहा है। कहा कि सरकार का यह निर्णय भाजपा के सिद्धांतों के विपरीत है।

एक देश एक विधान, एक निशान की बात करने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक पंचायत में दो विधान की प्रथा लागू की है।

उन्होंने प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिपं सदस्यों को भी प्रशासक के रूप में तैनात करने की मांग उठाई गई है। कहा कि तीन दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश भर के दस हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधि पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिठाई की दुकानों पर 26 अक्टूबर से नया नियम लागू, हर ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और ‘यूज बाय’ डेट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.