ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन द्वारा अस्थाई कर्मचारियों को हटाने के आदेश के विरोध में आज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सैकड़ों सफाईकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

संघ के शाखा अध्यक्ष रवि कुमार चिंडालिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर निगम से रैली निकालकर जल संस्थान होते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने भाग लिया और कर्मचारियों की भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में सरकार ने स्थानीय निकायों के लिए जो ढांचा तैयार किया था, वह कर्मचारी हित में नहीं था और संघ ने इसे लगातार खारिज किया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आदेश पहले भी 2018 में जारी किए गए थे, जिसका संघ ने कड़ा विरोध किया था। बार-बार इस प्रकार के आदेश जारी करना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

जिसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। संघ ने चेतावनी दी कि यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने मांग की कि सफाई कार्य से ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए और लंबे समय से सेवा दे रहे अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार प्रचार मंत्री जयप्रकाश सदस्य विजयपाल सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सरकार से न्यायोचित कदम उठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें :  नीम करौली बाबा के पैतृक मकान पर कब्जे का आरोप, छह पोतियों ने DM से की शिकायत; ट्रस्ट ने दावे को बताया निराधार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.