ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए कब्जा लेने की प्रक्रिया को नगर निगम द्वारा तेजी से किया जा रहा है गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया।

साथ ही उस भूमि को नगर निगम ने अपने कब्जे में भी लिया, मौके पर मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद रहे।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि शहर में चौथे स्थान पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाते हुए।

उन्हें आमजन के उपयोग के लिए भूमिका प्रयोग किया जाएगा या फिर नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी उपक्रम खोले जाएंगे।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा लेकर उन्हें जनउपयोग के लिए ले जाने की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  रामनगर लूटकांड का ₹10 हजार का इनामी आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, पुलिस-एसओजी की बड़ी सफलता

You missed

error: Content is protected !!