हल्द्वानी। परिवहन विभाग के द्वारा आज प्रवर्तन कार्रवाई में 54 वाहनों के चालान कर 21 वाहनों को सीज किया गया। प्रवर्तन करवाई टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वाहनों पर पंजीयन/ परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस , टैक्स , लाइसेंस, हेलमेट, सीटबेल्ट ,यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर आदि के अभियोग में की गई।

 परिवहन कर अधिकारी  एनपी आर्य द्वारा नैनीताल तथा  गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत प्रवर्तन कार्य किया गया।

जिसमें कुल 54 वालों के चालान किए गए तथा 21 वाहन को सीज किया गया, जिसमें 07 ऑटो, 13 ई रिक्शा तथा एक भार वाहन सम्मिलित है।

प्रवर्तन कार्रवाई मे परिवहन कर अधिकारी एनपी आर्य, गोविंद सिंह के साथ-साथ सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र , देव सिंह, नंदन रावत, प्रवर्तन पर्यवेक्षक  अनिल कार्की, मोहम्मद दानिश, चंदन ढेला, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.