ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

बस ड्राइवर ने दिया सतर्कता और सूझबूझ का परिचय

बस को दीवार की ओर मोड़ा,अन्यथा  हो सकता था बड़ा हादसा

अल्मोड़ा। सल्ट के समीप दानापानी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब रानीखेत रोडवेज डिपो की बस का स्टेयरिंग जाम हो गया।

घटना सुबह लगभग 11:42 बजे की बताई जा रही है। बस ड्राइवर ने अपनी सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को दीवार की ओर मोड़कर उसे रोक दिया।

इस साहसिक कदम से बस में सवार सभी 25 यात्री सुरक्षित बच गए। यह बस रानीखेत से देहरादून की ओर जा रही थी।

दुर्घटना के समय बस अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, लेकिन स्टेयरिंग की तकनीकी खराबी के कारण यह घटना घटित हुई।

चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ी जनहानि टल गई।

इस घटना ने रोडवेज वाहनों के नियमित रखरखाव और तकनीकी जांच की आवश्यकता पर फिर से ध्यान आकर्षित किया है।

बस के अचानक स्टेयरिंग लॉक होने की सूचना मिली थी।

चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को दीवार की तरफ रोक दिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें :  'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी कालाढूंगी विधानसभा, भाजपा नेता मनोज पाठक ने की व्यापक बैठक

You missed

error: Content is protected !!