हल्द्वानी। एसएसपी  प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

SOG एवं लालकुआं पुलिस टीम ने 36 लाख से अधिक कीमत की 122.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये गये “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के सभी प्रभारियों को नशे के विरुद्ध अभियान चलाने सघन चैकिंग कर नशे के तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। 

    प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन,  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में थाना लालकुआं प्रभारी निरीक्षक  दिनेश फत्र्याल एवं जनपद एसओजी प्रभारी  संजीत राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर में वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-01बीजी- 1896 को रोककर चैक किये जाने पर वाहन में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 122.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह किच्छा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में शोएब नाम के लड़के को देने ला रहा था मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अगिरफ्तार अभियुक्त

जसवंत सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी लालपुर, गुरुद्वारा वाली गली, थाना किच्छा, उधमसिंह नगर

बरामदगी का विवरण

1. 122.26 ग्राम स्मैक कीमत- 3667800 लगभग

2. वाहन संख्या यूके-01बीजी-1896 मोटर साइकिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी टीम को 2500/रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों की जांच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.