ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जिस परिकल्पना के साथ उत्तराखंड राज्य बना था आज वह सपने चकनाचूर होते जा रहे हैं, पहाड़ों में प्रशासन की नशा रोकने के तमाम उपाय नाकाम साबित हो रहे हैं, नशे का कारोबार पहाड़ों में इतना फैल चुका है कि अब अपने  ही अपनों की हत्या करने से नहीं चूक रहे है। ताज मामला  अल्मोड़ा जिले का है जहां एक नसेडी बेटे ने मां की हत्या को अजाम दिया है।

अल्मोड़ा में माता-पिता के साथ उनकी संतानों द्वारा मारपीट के कई मामले देखने को मिल रहे हैं. हफ्ते भरे में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

अल्मोड़ा के दन्या इलाके में एक बेटे ने अपनी मां को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. दरअसल वो मां ने नशे के लिए पैसा मांग रहा था।

मां ने जब इनकार किया तो उसने अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गोकुल को किा गिरफ्तार
हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की खबर मिलने के बाद अल्मोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. मां की हत्या करने के बाद बेटा फरार हो गया था।

पुलिस ने तत्काल एक टीम गिरफ्तारी के लिए गठित की और उसे पकड़ लिया. अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसे लेकर जानकारी दी. अल्मोड़ा पुलिस के एक्स(X) अकाउंट से वीडियो शेयर किया है।

आरोपी आए दिन मांगता था पैसा
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि वारदात शनिवार रात की है. 62 साल की गोपुली देवी की हत्या कर दी गई थी. पुलिस जब जांच के लिए मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली की उसके बेटे ने ही हत्या को अंजाम दिया।

इसके बाद उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया. पूछताछ में पता चला है कि वो आए दिन पैसे मांगते रहता था. इसे लेकर ही विवाद हुआ. बाकी तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

रुद्रप्रयाग में बेटों ने पिता को मार डाला
पिछले बुधवार को ही दो बेटों ने केदारघाटी में आने वाले रुद्रप्रयाग में अपने पिता की हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने नदी के किनारे जाकर पिता के शव को जला दिया।

ग्रामीणों को जब ये बात पता चली तो उन्होंने उनके साथ भी गाली गलौज की. पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया. उनका कहना था कि हमारे पिता हमें बचपन में मारते थे, उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने अपने पिता को मार दिया।

बागेश्वर में बेटे ने भूतपूर्व सैनिक पिता की पिटाई की
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के बागेश्वर के कांडा क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमे शराब के नशे में एक पिता को उसका बेटा बेरहमी से मार रहा था. इसी दौरान पड़ोसी ने उसका वीडियो बनाया, जो काफी वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev

You missed

error: Content is protected !!