हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा संचालित की जाने वाली गंगापुर कांडवाल गांव में स्थित गौशाला में कई स्थानों पर हाथियों द्वारा दीवाल तोड़ दी गई है।जिसके बाद कई जानवर गौशाला से बाहर भी निकल गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि नगर निगम गौशाला की समुचित रूप से मॉनिटरिंग नहीं कर पा रही। इसका खामियाजा आसपास के गांव के लोगों को उठाना पड़ रहा है।

उप नगर आयुक्त तुषार सैनी का कहना है कि जहां पर हाथियों द्वारा दीवाल तोड़ी गई थी उसे बनवाने का काम शुरू कर दिया गया है ।

साथ ही यदि गौशाला से जानवर बाहर गए होंगे तो उन्हें भी वापस गौशाला में लाया जाएगा। इसके अलावा पर्याप्त मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिठाई की दुकानों पर 26 अक्टूबर से नया नियम लागू, हर ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और ‘यूज बाय’ डेट
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.