काठगोदाम पुलिस ने मोटरसाइकिल से नशे की तस्करी कर रहे 2 युवकों को 1.104 किलोग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए हैं।

 प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक सिह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस गठित टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान दिनांक 10.12.2024 को अभियुक्त पवन कुमार के कब्जे से बरामद 650 ग्राम अवैध चरस व नितेश कुमार के कब्जे से बरामद 454 ग्राम अवैध चरस कुल 1.104 किग्रा अवैध चरस मय वाहन संख्या UK 04 AJ 5177 मो0सा0 के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर FIR NO-129/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त 
1-पवन कुमार पुत्र दीवान राम निवासी निकट हरदा चौराहा, जवाहरज्योति दमुवाढुंगा काठगोदाम नैनीताल उम्र 23 वर्ष

2-नितेश कुमार पुत्र रघु कुमार आर्या निवासी तल्ला प्लॉट, गुरुदेव कॉलोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम नैनीताल उम्र 25 वर्ष

बरामद माल-
कुल 1.104 किग्रा अवैध चरस मय वाहन संख्या UK 04 AJ 5177 मोटर साईकिल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.