नशीले इंजेक्शनो की खेप के साथ थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नैनीताल । एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशों के क्रम में जनपद नैनीताल स्तर “अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत” एसपी सिटी हल्द्वानी  हरबंस सिंह के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  भूपेंद्र धोनी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के कुशल नेतृत्व में आज दि०- 02/11/2023 को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गौला पार्किंग बनभूलपुरा के पास से बनभूलपुरा निवासी एक व्यक्ति जमील अहमद को कुल 10 अवैध प्रतिबंधित नशीले इन्जेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया गया।

अवैध नशीले इंजेक्शनो की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक पुलिस कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में-

1. उ0नि0  शंकर नयाल

2. कानि0 दिलशाद अहमद

3. कानि0 परवेज अली

4. कानि0 मुन्ना सिंह शामिल।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.