उत्तराखंड में 2024 के नगर निकाय चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने एक अहम फैसला लिया है। आगामी चुनावों में मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से होगी। इसके साथ ही, आयोग ने उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

आयोग के आदेश के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र के साथ एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें निम्नलिखित जानकारियाँ दी जाएंगी।
क्या उम्मीदवार पर कोई आपराधिक मामला है या वह दोषी पाया गया है।

नामांकन से छह महीने पहले कोई लंबित आपराधिक मामला।

उम्मीदवार की संपत्तियों, बैंक बैलेंस और देनदारियों का विवरण।

आय के स्रोत और मासिक/वार्षिक आय का पूरा विवरण।

शैक्षिक योग्यता और आयकर संबंधी जानकारी।

यह जानकारी संबंधित जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जाएगी और साथ ही जिले के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में भी इसका प्रकाशन कराया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार: कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की मौत, मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.