ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नए साल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर एक सप्ताह तक होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है। श्रम विभाग ने भी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा मालिकों से प्रतिष्ठानों को रात-दिन खोलने का आग्रह किया है।

प्रदेश में हो रही बारिश व बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है।

यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट देने की तैयारी की जा रही है।

31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है।

श्रम विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड दुकान और स्थापना अधिनियम 2017 के प्राविधानों के अनुसार, रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा आदि को एक सप्ताह 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मानसून मैराथन में दौड़ा जोश, जुनून और जज्बा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.