ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद रविवार को हल्की धूप निकली, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिली. हालांकि मौसम में बदलाव हो रहा है और अगले कुछ दिनों में फिर से बर्फबारी और ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. केदारनाथ धाम में इस समय बर्फबारी के कारण डेढ़ फीट तक बर्फ जम चुकी है. इससे क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई है और तापमान माइनस में चला गया है।

इस कड़ी ठंड और बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूर धीरे-धीरे सोनप्रयाग लौटने लगे हैं. बर्फबारी के चलते वहां काम करना कठिन हो गया है और मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्थायी रूप से वापस बुलाया जा रहा है. इन परिस्थितियों में पुनर्निर्माण कार्यों में कुछ देरी हो सकती है।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे निचले क्षेत्रों में भी सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है।

बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है और ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

इस स्थिति में लोग विशेष रूप से सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की कोशिश कर रहे हैं. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।

जिससे जनजीवन पर भी असर पड़ा है. वहीं उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगभग एक फीट बर्फ जमा होने से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.