ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने रविवार से प्रचार शुरू कर दिया है। पहले दिन वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिले। उन दावेदारों के घर भी पहुंचे, जिन्हें टिकट नहीं मिल पाया।

इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं से सहयोग मांगा। ललित जोशी सबसे पहले जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के सुभाषनगर स्थित आवास पर पहुंचे।

इसके बाद महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, जिला प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल, 93 साल के वरिष्ठ कांग्रेसी तारा दत्त पांडे, एमबी गुणवंत, हरीश मेहता, बीबी बुधानी, नरेन्द्र सिंह सिजवाली, हेमंत बगडवाल, सुहेल सिद्दीकी, योगेश जोशी, भोला दत्त भट्ट के आवास पर पहुंचे। सभी से उन्होंने सहयोग मांगा।

इसके बाद ललित जोशी ने दावा किया कि पार्टी के जिन नेताओं ने मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा था, उन सभी को मना लिया है। सभी दावेदार अब उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

आज करेंगे नामांकन ललित जोशी 

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहेंगे।

विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे स्वराज आश्रम में एकत्र होने को कहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अगस्त 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.