ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  बाजार में मासूम कोहल्द्वानी। शहर में हुए दर्दनाक हाथ से के चलते परिवार में कोहराम मच गया, यहां छड़ायल सुयाल इलाके की बाजार में एक मासूम का अपनी मां से हाथ छूटना भारी पड़ गया।

 सड़क पर दौड़ा और ई-रिक्शा की चपेट में आकर घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने अनुसार, छड़ायल सुयाल स्थित शिवधाम कॉलोनी के रहने वाले प्रकाश पांडे का चार वर्षीय बेटा रुद्राक्ष अपनी मां के साथ बाजार गया था।

गैस गोदाम रोड पर हाथ छूटने के बाद वह मां से थोड़ा दूर हो गया। इसके बाद वह दौड़कर सड़क पार करने लगा।

मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे ई-रिक्शा के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने ई-रिक्शा मोड़ा तो वह पलट गया।

दुर्भाग्य से इस बीच बच्चा भी उसी ओर भागा जिधर ई-रिक्शा पलटा। इससे रुद्राक्ष ई रिक्शा के नीचे आ गया।

किसी तरह उसे निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया।

वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के समीप लंघम बस्ती में लगी भीषण आग, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!