ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हाथी के हमले में जान गंवा चुके पति पत्नी के शव को पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से जंगल के किनारे मार्ग पर लाया गया

देहरादून। जौलीग्रांट में बुधवार को दर्दनाक घटना हो गई। अपर जौलीग्रांट के वार्ड पांच में जंगल गए एक पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवों को जंगल के किनारे मार्ग पर लाया गया।

जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों के शवों को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में ले गई।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश पंवार (70) और उनकी पत्नी सुशील पंवार (65) थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे।

तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

महिलाओं ने दी घटना की जानकारी

घटना सुबह की है, लेकिन जब दूसरी महिलाएं जंगल गईं तब उन्होंने स्थानीय लोगों को बताया। फिर करीब तीन बजे लोग जंगल गए और शव बाहर निकले गए। दोनों के शवों का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं
error: Content is protected !!