हल्द्वानी। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के चुनावी कार्यालय में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध इस राज्य की पहचान बन गए हैं।

ऐसे में निकाय चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखाने के मूड में आ गई है।

प

करण महारा ने कहा कि हल्द्वानी में मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को राज्य आंदोलन से लेकर जनता के लिए किए गए ।

कई आंदोलन का इस बार आशीर्वाद मिलेगा । वही ललित जोशी ने कहा कि उनके विकास के एजेंट और मुद्दे बिलकुल स्पष्ट हैं वह भाजपा की तरह लोगों को भटका नहीं रहे है।

ललित जोशी का कहना है कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह हल्द्वानी को कोटा राजस्थान की तरह शिक्षा का हब बनाना चाहते हैं, इसके अलावा रोजगार और स्वरोजगार हल्द्वानी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

साथ ही पहाड़ से आने वाले मरीज के तीमारदार के लिए हॉस्टल बनाना भी उनकी प्राथमिकता है।

इसके अलावा नजूल नीति और दमुआ ढुंगा के मालिकाना हक को लेकर भी वह प्रयास करेंगे।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी नगर निगम के छोटे दफ्तर खोले जाएंगे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.