अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देशों के क्रम में शासन स्तर पर तैनात अपर सचिवों को विकासखण्डों के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी के रूप में भेजा जा रहा है।

 द्वाराहाट तथा चौखुटिया विकासखण्ड के लिए नामित अपर सचिव मा0 मुख्यमंत्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा द्वाराहाट विकासखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवा पुस्तिकाओं, संदर्भ पंजिकाओं एवं रिकार्ड रूम को अद्यतन रखा जाय तथा मुख्यमंत्री हैल्प लाईन, लाभार्थियों एवं काश्तकारांे की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाय।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्रीय तथा राज्य स्तर के ध्वजवाहक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की तथा ब्लॉक सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा की।अल्मोड़ा‌ : अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा द्वाराहाट विकासखण्ड कार्यालय का किया गया निरीक्षण

 अपर सचिव ने पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, बाल विकास, डेयरी विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक योजना के लाभार्थी का चयन खुली बैठक में किया जाए।

उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राशन कार्डों में अपात्र नाम निरस्त कर पात्र व्यक्तियों का नाम दर्ज किया जाय।

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल विभाग को निर्देश दिये कि हर घर नल योजना के तहत आंकड़ों की भिन्नता को देखते हुए एक सप्ताह के अन्तर्गत ग्रामीणों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर मौके पर ही योजना का सत्यापन कर विसंगतियों को दूर करते हुए सही जॉच आख्या उपलब्ध करायी जाय।

  अपर सचिव द्वारा दूरस्थ गॉव ईड़ा में पंचायत घर में ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया जिसमें ग्रामीणों द्वारा पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के सम्बन्ध में अपर सचिव को अवगत कराया।

जिस पर अपर सचिव ने सभी रैखीय विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।

इस अवसर पर उन्होंने योजनाओं के भौतिक सत्यापन के साथ ही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  कमला देवी के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन प्रकरणों, राशन कार्डों के पात्र व्यक्तियों तक वितरण हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। 

भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी संतोष जेठी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।                                                       

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.