ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

आबकारी विभाग में कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इनमें देहरादून, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पौड़ी गढ़वाल के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) भी बदले गए हैं।

देहरादून का चार्ज इस बार कुंवर पाल सिंह को दिया गया है।

आबकारी आयुक्त कार्यालय से संबंद्ध चल रहे संयुक्त आयुक्त केके कांडपाल को संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल बनाया गया है।

कांडपाल इसके साथ-साथ उच्च न्यायालय में आबकारी विभाग के खिलाफ मुकदमों की पैरवी का काम भी देखेंगे।

उप आबकारी आयुक्त विवेक सोनिकिया को उप आबकारी आयुक्त ऊधमसिंहनगर परिक्षेत्र के साथ-साथ हाईकोर्ट में पैरवी का काम देखने की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक आबकारी आयुक्त तपन कुमार पांडेय को नैनीताल प्रवर्तन दल की जिम्मेदारी से हटाकर चमोली जिला आबकारी अधिकारी का चार्ज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर राजीव चौहान को अब सहायक आबकारी आयुक्त के रूप में आयुक्त कार्यालय देहरादून लाया गया है

सहायक आयुक्त नाथूराम जोशी को ऊधमसिंहनगर प्रवर्तन से ट्रांसफर कर जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक आयुक्त हरीश जोशी को आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से हटाकर प्रवर्तन दल नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक आयुक्त कैलाश चंद बिंजौला को जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। बिंजौला अब तक आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से संबंद्ध चल रहे थे।

सहायक आयुक्त प्रमोद मैठानी को हरिद्वार प्रवर्तन दल की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त राजेंद्र लाल जिला आबकारी अधिकारी चंपावत और आबकारी निरीक्षक तारा चंद पुरोहित को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी की बैठक में पांच अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

You missed

error: Content is protected !!