ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में थाना खनस्यू, रामनगर व कालाढूंगी क्षेत्र में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025” एवं “सड़क सुरक्षा” अभियान के तहत पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना खन्स्यु- 

राजकीय इंटर कॉलेज गरगड़ी में आयोजित सम्मेलन में स्कूल के 349 बच्चों और शिक्षकों को थानाध्यक्ष खन्स्यु  विजय पाल द्वारा नशा मुक्ति अभियान से अवगत कराते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस द्वारा छात्रों को नशे की तस्करी की जानकारी देने और खनस्यूं पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा, साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए 1930 पर सूचना देने और सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।   

रामनगर पुलिस-

    पीरुमदारा क्षेत्र में चौकी प्रभारी  सुनील धानिक के नेतृत्व क्षेत्र में स्थित बस्तियों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और वहां पर 21 नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंगप की गई।

साथ ही, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी गई और लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।  

     इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को नशे के खतरों से बचाना और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, ताकि समाज में जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। 

थाना कालाढूंगी-

     चौकी प्रभारी बैलपड़ाव  कृष्ण गिरी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बेल पढ़ाओ चौराहे पर आम जनमानस को सड़क सुरक्षा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया जिसमें बताया गया कि ओवर स्पीड में व शराब पीकर वाहन न चलाएं, खतरनाक ड्राइविंग ना करें, दो पहिया वाहन में हेलमेट जरूर पहनें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें। 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अगस्त, 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.