ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस कप्तान मीणा के सख्त निर्देश में चैकिंग अभियान जारी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम

नियमों का उल्लंघन करने पर 51 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही 100 लोगों का किया सत्यापन

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सख्त चैकिंग अभियान जारी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम

नियमों का उल्लंघन करने पर 51 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही 100 लोगों का किया सत्यापन

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखना है।

      पुलिस द्वारा होटल, ढाबे, फेरी ठेले, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चैकिंग की गई। 

      इस अभियान में कुल 123 होटल, 68 ढाबों, 15 ठेलों, फड़-फेरी, रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच की गई।

चैकिंग के दौरान अनिमियतता पाए गए 51 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। साथ ही, लगभग 100 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।

 यह अभियान पुलिस द्वारा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति और सुरक्षा बनी रहे और अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रहे।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.