ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बड़ा सवाल है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? पार्टी में कई दिग्गज चेहरे हैं. इस बीच 5 बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इशारों-इशारों में सीएम पद पर अपनी दावेदारी ठोक दी है।

सीएम पद के सवाल पर कहा, ”छः बार जीता हूं, मुख्यमंत्री लायक प्रोफाइल है. पर ये तो ऊपर से तय होगा, लेकिन कम से कम प्रोटेम स्पीकर मैं ही बनूंगा. मैं ही विधायकों को शपथ दिलवाऊंगा।”

मोहन सिंह बिष्ट को कितने वोट मिले?

मोहन सिंह बिष्ट को 42.36 फीसदी वोट मिले हैं. बिष्ट को 85215 वोट मिले. इस सीट पर दूसरे स्थान पर आप के आदिल अहमद खान रहे. उन्हें 67637 वोट मिले. AIMIM के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को 33474 वोट मिले हैं. बिष्ट ने आदिल अहमद खान को 17578 वोटों से हराया है।

सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा जैसे चेहरे शामिल हैं. हालांकि बीजेपी हमेशा से सरप्राइज करती रही है. प्रवेश वर्मा की दावेदारी अधिक मानी जा रही है।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है. केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 2013, 2015 और 2020 में जीते थे।

कौन हैं मोहन सिंह बिष्ट?

बता दें कि करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट पांच बार विधायक रहे हैं. इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी और मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया. इसको लेकर बिष्ट ने नाराजगी जताई थी।

हालांकि बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया. करावल नगर से कपिल मिश्रा को पार्टी ने टिकट दिया है।

बिष्ट को सिर्फ 2015 में हार का सामना करना पड़ा था. तब कपिल मिश्रा आप के टिकट पर चुनाव लड़े थे और बिष्ट को हराया था. मिश्रा बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

You missed

error: Content is protected !!