ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
खबर शेयर करे -

5 साल तक फ्री में मिलेगा इस योजना का लाभ,80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री  मोदी ने दिया दिवाली का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों गरीब लोगों को दीवाली का तोहफा दे दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया. इस योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब लोगों को सरकार की ओर से राशन मुहैया कराया जाता है. योजना के विस्तार का ऐलान ऐसे समय किया गया है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है। कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी. देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को भोजन की गारंटी देने वाली इस योजना पर सरकारी खजाने से खर्च भी बड़ा होता है।

इस साल के बजट भाषण पर गौर करें तो वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण में बताया गया था कि साल 2023 के लिए इस योजना पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च को मंजूरी दी गई है.केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना को एक साल के लिए यानी 31 दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया था।

अब पीएम मोदी ने इसे 5 साल और आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से इस स्कीम को 30 जून 2020 को शुरू किया गया था। इसके बाद से जरूरतमंतों को राहत देते हुए इसकी डेडलाइन को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के ताजा ऐलान के बाद अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2028 तक मिलेगा।

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के बाद पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन समेत कई सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं। उससे लोगों की आजीविका पर असर हुआ था। खासकर गरीबों के सामने खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया था

ऐसे में पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने गरीब आबादी की मदद के लिए फ्री राशन स्कीम की शुरुआत की थी। बताया जाता है कि इस योजना का लाभ 80 करोड़ देशवासी उठा रहे हैं

यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी में भव्य योग शिविर, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में 350 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

You missed

error: Content is protected !!